पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह अर्पित की श्रद्धांजलि..

पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह अर्पित की श्रद्धांजलि..

पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह अर्पित की श्रद्धांजलि..

हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब की बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की और विशेष रूप से पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहे।

बैठक में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया।

पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने वीरभद्र सिंह के कार्यों और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में अद्वितीय योगदान दिया।

शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर छुए और उनकी नीतियों तथा आदर्शों का प्रभाव आज भी प्रदेश की प्रगति में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि वीरभद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमें पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करना होगा।

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

उनकी नीतियों से प्रदेश को नई दिशा मिली है और अब हमारा कर्तव्य है कि हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाएं और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें।

बैठक के दौरान वीरभद्र सिंह के महत्वपूर्ण कार्यों और उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्सों को भी साझा किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें एक सच्चे नेता और प्रदेश के विकास के मार्गदर्शक के रूप में याद किया।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता, अतर सिंह, मनीष तोमर, नैन सिंह, शमशेर अली, प्रदीप चौहान, तोहिद अली, मोहन सिंह, राजपाल सिंह, रफीक अली, चंद्र मोहन शर्मा, राकेश कुमार, शुभम चौधरी, शमीन, मोहसिन अली और अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सभी ने वीरभद्र सिंह के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Related posts

One Thought to “पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह अर्पित की श्रद्धांजलि..”

  1. Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

Leave a Comment