Home / खेल / शिक्षा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले प्रदीप चौहान ठूंडू…

शिक्षा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले प्रदीप चौहान ठूंडू…

शिक्षा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले प्रदीप चौहान ठूंडू…

शिक्षा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले प्रदीप चौहान ठूंडू…

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप चौहान ठूंडू ने प्रदेश सचिवालय, शिमला में माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मांगें उनके समक्ष रखीं।

भेंट के दौरान प्रदीप चौहान ठूंडू ने राजकीय उच्च विद्यालय सालवाला के भवन निर्माण, शौचालय निर्माण तथा चारदीवारी निर्माण हेतु शीर्ष स्तर से आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने शिक्षा मंत्री का ध्यान विद्यालय में बुनियादी ढांचे की कमी की ओर आकृष्ट करते हुए बताया कि पर्याप्त भवन, स्वच्छ शौचालय एवं चारदीवारी के अभाव में विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आग्रह किया कि शीघ्र धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
प्रदीप चौहान ठूंडू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु आधुनिक और अनुकूल सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *