जन्मदिन पर अनोखी पहल: प्रदीप चौहान ने स्कूल में करवाई नशा विरोधी भाषण प्रतियोगिता

जिला सिरमौर पांवटा साहिब की गिरिपार पंचायत सालवाला में प्रदीप चौहान ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए डोबरी सालवाला स्कूल में “नशे से दूर रहें” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए और नशे के दुष्परिणामों को दर्शाती एक प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति भी दी।

उपस्थित जनसमूह ने बच्चों की प्रतिभा और संदेश की सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चरणबद्ध तरीके से क्षेत्र के सभी स्कूलों में चलाया जाएगा। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में स्कूल के हेडमास्टर ज्ञान चंद, सीएसटी मैडम आशा तोमर, कपिल शंकवण, जगपाल चौहान, प्रकाश ठाकुर, रविंदर तोमर, एसएमसी प्रधान सुरेश चौहान, मीरा चौहान, विनोद चौधरी, मोहि राम शर्मा, नीलम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय शिक्षकों व अभिभावकों का भी कार्यक्रम को भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *