जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस थाना के तहत आने वाले क्षेत्रों में पुलिस ने 17 मामलों में अवैध तौर पर पकड़ी गई एक लाख 68 हजार एमएल शराब को नष्ट किया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला द्वारा अलग अलग अभियोग में पकडी गई अवैध शराब को नष्ट किया गया। जिसमें कुल 17 मुकदमो का माल मुकदमा नष्ट किया गया और कुल 1,68,000 ml नायजाज शराब को नष्ट किया गया।
Read MoreAuthor: admin
प्रदेश सरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं की नियमित
राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने…
Read Moreराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 2 व 3 मई को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 2 मई और 3 मई को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है। राज्यपाल 2 मई को प्रातः 10.05 बजे माता श्री रेणुका जी के दर्शन करेंगे तथा झील की परिक्रमा करेंगे। इसके पश्चात् 11.35 बजे राज्यपाल श्री रेणुका जी डैम साइट जायेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सांय 3 बजे रेणुका जी से प्रस्थान कर 5 बजे सर्किट हाउस नाहन पहुंचेंगे। राज्यपाल 3 मई प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस नाहन में जिला अधिकारियों की बैठक करेंगे। इसके उपरांत…
Read Moreददाहू -संगड़ाह मार्ग बहाल : सुमित खिमटा
ददाहू -संगड़ाह सड़क पर गत 24 अप्रैल रात्रि के समय धनोई पुल टूटने के कारण जो मार्ग अवरुद्ध था, उसे वैकल्पिक मार्ग बना कर सभी प्रकार के वाहनों (मल्टी एक्सेल व्हीकल को छोड़कर) के लिए पुनः बहाल कर दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग की बहाली धनोई पुल के समीप 600 मीटर वैकल्पिक मार्ग बना कर की गई है। सुमित खिमटा ने कहा कि ददाहू-संगड़ाह मार्ग की बहाली आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुई है।
Read Moreन्यायिक प्रणाली में प्रौद्योगिकी का उपयोग पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित करेगा : सीएम
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘न्याय एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से समकालीन न्यायिक विकास एवं सुदृढ़ीकरण’ (कंटेम्परेरी ज्यूडिशियल डिवलेपमेंट एंड स्ट्रेंथनिंग जस्टिस थ्रू लॉ एंड टैक्नोलॉजी) विषय पर आयोजित उत्तर क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि न्यायिक प्रणाली में प्रौद्योगिकी का उपयोग पारदर्शिता, उत्पादिता और दक्षता सुनिश्चित कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से न्यायपालिका सहित आज हर क्षेत्र में आम लोगों के जीवन को सरल बनाने में मदद मिली है। उन्होंने न्यायिक प्रणाली में परिवर्तन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रौद्योगिकी…
Read Moreविश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर दून प्रेस क्लब आयोजित करेगा सम्मान समारोह
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट से संबद्ध दून प्रेस क्लब की मासिक बैठक शनिवार को पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। इस बैठक में आगामी 3 मई को होने वाले विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इस सम्मान समारोह में शहर की जानी-मानी हस्तियों को…
Read Moreकछुआ गति से चल रहा बांगरण पुल के मुरम्मत का कार्य : प्रदीप चौहान
उपमंडल पांवटा से आंज-भोज और उत्तराखंड को जोड़ने वाले मुख्य सड़क पर बांगरण पुल की मुरम्मत का कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिसके चलते हजारों लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर नेता व कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान ने कार्य करवा रहे कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग उठाई है। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने मीडिया को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि बांगरण पुल का कार्य कर रही कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर देना चाहिए, क्योंकि पुल दुरुस्ती…
Read Moreसुमित खिमटा ने संभाला उपायुक्त सिरमौर का पदभार
सुमित खिमटा ने शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर का पदभार संभाल लिया है। वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी खिमटा इससे पूर्व उपायुक्त लाहौल-स्पिति के पद पर तैनात थे। उपायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों योजनाओं और निर्देशों को सही परिप्रेक्ष्य के साथ तीव्रता के जिला में लागू करना है। उन्होंने कहा कि क्षमता, जवाबदेवी, पारदर्शिता के तीन मूल सिद्धांतों अनुरूप वह कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य और शिक्षण सेवाओं का लाभ सभी लोगों को मिले यह सुनिश्चित बनाया…
Read Moreइस तारीख को नाहन में 350 पदों की भर्ती के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज टेली सर्विस हैदराबाद द्वारा विभिन्न 350 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक मई को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिये जाएंगे। मैसर्ज टेली सर्विसेस हैदराबाद को दसवीं, जमा दो, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इन पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये से 3.6 लाख रुपये वार्षिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र…
Read Moreश्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पांवटा ने आयोजित किया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर
श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पांवटा साहिब द्वारा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन स्थित पंचायत घर सतौन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की गयी। शिविर में जनरल सर्जन, जनरल फिजिशियन एवं नेत्र जाँच विशेषज्ञ ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की एवं मरीजों का सही मार्गदर्शन किया। श्री साई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने जानकारी देते हुए बताया की श्री साई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की पांवटा साहिब ब्रांच ने स्वस्थ सिरमौर…
Read More