वार्ड-9 में चुनावी माहौल गरम—परमिंदर सिंह बिट्टू का जनसंपर्क बना चर्चा का विषय

0
11

वार्ड-9 में चुनावी माहौल गरम—परमिंदर सिंह बिट्टू का जनसंपर्क बना चर्चा का विषय

पांवटा साहिब के पातलियों जिला परिषद वार्ड-9 से निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू का जनसंपर्क अभियान अब तेजी पकड़ता जा रहा है। मेलियो पंचायत सहित आसपास के गांवों में उनके दौरे के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

बिट्टू लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान का भरोसा दे रहे हैं। कई जगहों पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे उनके समर्थन में बढ़ोतरी साफ नजर आ रही है।

सड़क, पानी, सफाई और विकास जैसे मुद्दों को लेकर जनता खुलकर अपनी बात रख रही है, वहीं बिट्टू भी इन्हें प्राथमिकता देने की बात कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण बिट्टू की मजबूत पकड़ है, जिसका असर अब उनके जनसंपर्क अभियान में साफ दिख रहा है।

मेलियो, फतेहपुर और किरतपुर में चल रहे डोर-टू-डोर अभियान ने वार्ड-9 के चुनाव को पूरी तरह से दिलचस्प बना दिया है। आने वाले दिनों में मुकाबला और कड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं।