रामपुर घाट में नाकाबंदी के दौरान 214 ग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार

0
11

रामपुर घाट में नाकाबंदी के दौरान 214 ग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार—–

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 214 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मई 2026 को डिटेक्शन टीम रामपुर घाट स्थित शराब ठेके के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल (UP31CC2151) पर सवार दो व्यक्ति गोन्दपुर की ओर से रामपुर घाट की तरफ आ रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में चरस है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में बताई गई मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान उबेद (22 वर्ष), निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई, जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना नाम असलम (26 वर्ष), निवासी लखीमपुर खीरी बताया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल में छिपाए गए लिफाफे से 214 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना पुरुवाला में आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 20, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।