Home Blog Page 2

Paonta News:हैंड निटिंग सेंटर बनेगा ग्रामीण रोजगार का माध्यम

ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला के अन्तर्गत ग्राम अम्बीवाला हिमाचल प्रदेश हैण्डीक्राफ्ट एवं हैण्डलूम कॉर्पोरेशन लिमिटिड के तत्वधान में अक्टुबर माह में एक हैण्ड नीटिंग सैन्टर का शुभारम्भ किया गया । जिसमें स्थानिय 20 महिलाओं व लड़कियों ने E.D.P.(Enterepreneurship Development Proggramme) के साथ महिलाओं को प्रेरित करते हुए विस्तार से स्वरोजगार हेतु जानकारी प्रदान करते हुए किया गया । महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की अत्यंत प्रशंसा की गई एवं उन्हे आगे बढ़ने को प्रेरित किया गया ।

 

उत्पाद में बुनाई और कोशिया द्वारा कलात्मक और आकर्षक उत्पाद बनाए गए। इस प्रकार की कार्यशाला का उददेश्य हाथ से बनाए हुए हैंडीक्राफ्ट एस हैंडलूम कारीगरों और उनके उत्पादों को बढ़ावा देना है जो कि आज की मशीनी युग में विलुप्त होते जा रहा है। समापन अवसर पर कार्यशाला के ईन्चार्ज श्री प्रवीन कुमार शर्मा, मास्टर काफ्टपर्सन श्रीमती ममता देवी, डीसाईनर श्रीमती आस्था शर्मा तथा ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला की वार्ड सदस्य श्रीमती माया देवी भी मोजूद रही।

Paonta News:शिक्षा मंत्री ने अम्बोया में राज्य स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र व छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्जवल कर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग तथा निदेशक सिविल सप्लाई कार्पोरेशन नसीमा बेगम व प्रधान भैला मनीष तोमर बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
इस 5 दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश भर के स्कूलों से आए 624 छात्र तथा 624 छात्राएं प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहे है।
 इस कार्यक्रम में एकल गायन शास्त्रीय व सुगम संगीत, समूहगान, समूह नृत्य, वन एक्ट प्ले, डेकलामेशन, वाद्य यंत्र वादन, संस्कृत गीतिका तथा संस्कृत श्लोक उच्चारण , कुल 9 विधाओं में भाग लेकर प्रतिभागी अपनी प्रतिभा के माध्यम से विभिन्न जिलों की संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हिमाचल की लोक संस्कृति विश्व भर में प्रख्यात है, यही लोक संस्कृति हमें अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर, शिमला व सोलन में बीशू मेले आयोजित होते हैं और इन मेलों के दौरान ठोडा दलों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहता है। ठोडा खेल भी हमारी समृद्ध संस्कृति से जुड़ा है इस लिए ठोडा खेल को हिमाचल स्पोर्ट्स संगठन में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 68वें नेशनल स्पोर्ट्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश ने 33 मेडल अर्जित किए है जिसमें 3 गोल्ड, 6 सिलबर तथा 24 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा सहित खेलकूद व सांस्कृतिक क्षेत्र में विद्यार्थियों को बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन के लिए सरकार ने 3 करोड रुपए स्वीकृत किए है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने डाइट मनी को भी 150 से बढ़ाकर 250 कर दिया है।  रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे है जिला सिरमौर के अनेकों एसे खिलाड़ी है जो आज देश के लिए खेल रहे है इसी प्रकार अनेको युवक व युवतियाँ गीत-संगीत के क्षेत्र में जिला के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।
उन्होंने कहा कि जनवरी माह में हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें अंडर-14 नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता गुरू की नगरी पांवटासाहिब में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का युग है, विद्यार्थी जीवन में सर्वांगीण विकास हो इस लक्ष्य के साथ हमारी सरकार ने शैक्षणिक क्षेत्र में अनेकों अहम निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को व्यावहारिक बनाने कि दिशा में कार्य कर रही है, ताकि बच्चे वास्तविक जीवन की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सुधारवादी निर्णयों के आज साकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। प्रदेश आज पूर्ण रूप से साक्षर राज्य के रूप में अपनी पहचान बना चुका है तथा 21 वें स्थान से आज शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है। एनुअल स्टेटस आफ एजुकेशन की रिपोर्ट में हिमाचल के विद्यार्थियो के लर्निंग लेवल को अव्वल आंका गया है।
शिक्षा के आधारभूत ढ़ांचे को मजबूत करने व वि‌द्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करने और शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रजी मीडियम आरंभ कर दिया है। शिक्षा के स्तर में और सुधार लाने के उदेश्य से आगामी शैक्षणिक सत्र में 100 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को सीबीएसई बोर्ड से संचालित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला में पहला केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब में खुलने जा रहा है, जिसके लिए हरिपुर टोहना में 80 बीघा भूमि का चयन कर लिया गया है जिसमें से लगभग 27 बीघा भूमि को केंद्रीय विद्यालय के नाम कर लिया गया है।
शिक्षा मंत्री ने आज हरिपुर टोहना में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कहा कि  विभिन्न श्रेणियों के लगभग 7000 नियमित शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं जिसमें 4 हजार पदों को बैचवाइज आधार पर भरा गया है। 9 हजार से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चयन आयोग द्वारा टीजीटी पदों को भरा जाएगा और प्रदेश सरकार दूर दराज क्षेत्रों में जिसमें कि आंज भोज क्षेत्र भी शामिल है इन क्षेत्रो में प्राथमिकता आधार पर इन पदों को भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त शिक्षकों के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग आरंभ की है जिससे शिक्षण क्षमता में वृद्धि होगी। छात्रों को निर्बाध शिक्षा मिल सके इसके लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि शिक्षकों को शैक्षणिक सत्र के अंत में सेवानिवृत्त किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने अंबोया स्कूल के 12वीं कक्षा के 45 तथा 10वीं कक्षा के 30 मेरिट प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र व छात्राओं को भी सम्मानित किया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री के समक्ष मांगे भी रखी गई जिन पर विचार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी मांगो को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में अंबोया स्कूल को सीबीएसई बोर्ड के अन्तर्गत लाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य तथा अंबोया स्कूल के शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ ने मुख्य अतिथि को शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
हिमाचल क्रीडा संगठन के महासचिव संतोष चौहान ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया तथा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आन्नद परमार,
 उप मंडल अधिकारी पांवटासाहिब गुंजीत चीमा, संयुक्त निदेशक राज्य शिक्षा डाॅ जगदीश नेगी , डीएसपी पांवटासाहिब मानवेंद्र ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र चंद, उप निदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर, अवनीत सिंह लांबा, जगी राम शर्मा, राजेन्द्र नेगी भी उपस्थित रहे।

यमुनाशरद महोत्सव 2025 के अंतर्गत पोंटा साहिब में स्ट्रीट डॉग्स का सामूहिक नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान

1,700

यमुनाशरद महोत्सव 2025 के अंतर्गत पोंटा साहिब में स्ट्रीट डॉग्स का सामूहिक नसबंदी एवं टीकाकरण अभियानr

पोंटा साहिब में यमुनाशरद महोत्सव 2025 के अवसर पर नगर में पहली बार बड़े पैमाने पर सामूहिक नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग, नगरपालिका समिति पोंटा साहिब, रोटरी इंटरनेशनल तथा स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से चलाया जा रहा है।

इस अनोखी पहल का उद्देश्य न केवल आवारा कुत्तों की संख्या को वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करना है, बल्कि इनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। इस अभियान के माध्यम से लगभग 350 से अधिक स्ट्रीट डॉग्स को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह कार्यक्रम माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश में पहली बार बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है।

यमुनाशरद महोत्सव 2025 के बैनर तले यह पहल हमें यह संदेश देती है कि —
“Happy Dogs, Happy Streets” (खुशहाल कुत्ते, खुशहाल सड़कें)।

नगरवासियों, स्वयंसेवकों एवं सभी संस्थाओं के सहयोग से यह प्रयास पोंटा साहिब को मानवीय संवेदनाओं के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकरणीय नगर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

गुरु गोविंद सिंह स्कूल भगानी का समर वॉलीबॉल राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के लिए चयनित..

गुरु गोविंद सिंह स्कूल भगानी का समर वॉलीबॉल राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के लिए चयनित..

भगानी साहिब। गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगानी का खिलाड़ी समर वॉलीबॉल अंडर-19 टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर पर खेलेगा। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

नवयुवक मंडल “एकता की जंग” भगानी ने स्कूल प्रबंधन और शारीरिक शिक्षक भंगानी राजेश पुंडीर की जमकर तारीफ की। इसी दौरान क्लब संयोजक मोहब्बत अली और सचिव रफीक अहमद ने कहा कि राजेश पुंडीर जैसे समर्पित शारीरिक शिक्षक हर स्कूल में होने चाहिए, जो बच्चों के साथ मेहनत कर उन्हें ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं। उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि समर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तक पहुँचा।

गौरतलब है कि हाल ही में स्कूल के दो खिलाड़ी समर और तासीम अली ने बोगधार में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें से समर ने शानदार प्रदर्शन कर राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में जगह बनाई।

 

डोबरी सालवाला पंचायत में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण, हल्दी की खेती रही मुख्य आकर्षण

डोबरी सालवाला पंचायत में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण, हल्दी की खेती रही मुख्य आकर्षण

 

ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में प्राकृतिक खेती को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण व चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत की सचिव, हेमराज, अच्छर सिंह, विजय चौधरी, रमेश चंद, याद राम, ज्ञान शर्मा, शिमला, विशाल सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और अपने-अपने अनुभव साझा किए।

 

कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती क्या है, प्राकृतिक खेती क्यों करें और इसके लाभ क्या हैं, इन विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी प्रतिभागियों ने बताया कि प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि रासायनिक खेती की तुलना में फसल अधिक स्वास्थ्यवर्धक और टिकाऊ होती है।

 

“प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना” के तहत हल्दी की खेती चर्चा का मुख्य आकर्षण रही। जानकारी दी गई कि राज्य सरकार द्वारा कच्ची हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। एक बीघा में हल्दी की खेती से किसान औसतन 50 हजार से 90 हजार रुपये तक मुनाफा कमा सकते हैं।

 

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि हल्दी की फसल की ऊपज और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ‘जीवामृत’ का प्रयोग महीने में कम से कम दो बार किया जाना चाहिए।

 

Cricket:नगर परिषद खेल मैदान में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ’जंग प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट..

Cricket:नगर परिषद खेल मैदान में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ’जंग प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट..

प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शहरी और ग्रामीण स्तर पर कराई जाएगी, जिसमें लगभग 50 टीमें भाग लेंगी।

आयोजन समिति के संयोजक अरिकेश जंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की सभी 36 पंचायतों और नगर परिषद के 13 वार्डों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक पंचायत की टीम में 10 खिलाड़ी होंगे, जिनमें से 9 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। खास बात यह है कि यह प्रतियोगिता डे-नाइट होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी सोच के तहत इस लीग का आयोजन किया जा रहा है।

क्रिकेट में रुचि रखने वाले युवा जंग प्रीमियर लीग में भाग लेने हेतु इनसे संपर्क कर सकते हैं:
**हिरदा राम चौहान (9816129113), महेश खुराना (8091900004), तलविंदर सिंह (9816200037), सुभोत शर्मा (9459000071), प्रदीप चौहान (9805346640), मोहब्बत अली (9736818017), शुभम चौधरी (8580611511), दिनेश सिंह (8219629722), मनोज कुमार (8894444424), करण चौहान (9805928897), मोहित (7876577614), पारस (7876612015), गोल्डी शर्मा (9015913363), तनुज (9816811349), जाहिर अली (7018636107) और रिज़वान अली (8219237234)।**

लगातार बारिश के चलते पांवटा साहिब में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

लगातार बारिश के चलते पांवटा साहिब में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

 

पांवटा साहिब। उपमंडल में लगातार हो रही बरसात के मद्देनज़र जनहित में बड़ा निर्णय लिया गया है। उपमंडलाधिकारी (SDM) पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थान, आंगनवाड़ी केंद्र और डे-केयर केंद्र आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे।

 

एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की बात कही है।

किसान कांग्रेस को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की रणनीति, किसानों की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ेगी कांग्रेस – हेदर अंसारी

किसान कांग्रेस को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की रणनीति, किसानों की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ेगी कांग्रेस – हेदर अंसारी

पांवटा साहिब। पांवटा ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष हेदर अंसारी ने कहा कि किसान कांग्रेस संगठन को मज़बूत और सक्रिय बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने प्रेस के माध्यम से स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने वाली मौजूदा सरकार को आईना दिखाने के लिए कांग्रेस किसान हितों की आवाज़ को और बुलंद करेगी।

अंसारी ने बताया कि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग से परामर्श कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। आने वाले समय में गांव-गांव जाकर किसानों की वास्तविक समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों ने खेती-किसानी को गहरे संकट में डाल दिया है। महंगाई, महंगे खाद-बीज और बिजली के साथ-साथ स्मार्ट मीटर जैसे फैसलों ने किसानों का जीना दूभर कर दिया है। इन मुद्दों को लेकर किसान कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

अंसारी ने जोर देकर कहा कि किसान कांग्रेस संगठन किसानों के हक और अधिकारों के लिए हर मोर्चे पर संघर्षरत रहेगा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य नई ऊर्जा और दिशा के साथ जारी रहेगा।

पांवटा साहिब में सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कलाथा गांव का 25 वर्षीय युवक किशन तोमर पुत्र धनबीर सिंह की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बांगरण रोड पर 6 नंबर चुंगी के पास सूर्या कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। किशन तोमर अपनी मोटरसाइकिल (नं. HP-17 H 7579) से जा रहा था कि अचानक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति से टक्कर हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक युवक कलाथा गांव का निवासी था जबकि परिवार किल्लोड़ में रहता है। पिता धनबीर सिंह ड्राइवरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और बेटे की पढ़ाई-लिखाई भी कराई थी। बेटे की असमय मौत से माँ बेसुध है जबकि परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। हादसे की खबर से पूरे आंजभोज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि किशन तोमर पास के स्टोन क्रशर में काम करता था। पंचायत प्रधान देवराज नेगी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल परिजनों बल्कि पूरी पंचायत और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विद्यापीठ के पूर्व छात्र फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर्शवीर सिंह ठाकुर को मिला वीर चक्र, देश और हिमाचल का नाम रोशन…

विद्यापीठ के पूर्व छात्र फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर्शवीर सिंह ठाकुर को मिला वीर चक्र, देश और हिमाचल का नाम रोशन…

शिमला। विद्यापीठ संस्थान शिमला के पूर्व छात्र फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर्शवीर सिंह ठाकुर को उनके असाधारण साहस और वीरता के लिए भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार “वीर चक्र” प्रदान किया गया है।

 

जुब्बल (जाखोल), शिमला निवासी श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर के सुपुत्र आर्शवीर ने विद्यापीठ शिमला में वर्ष 2012–2014 सत्र में अध्ययन किया था। विद्यार्थी जीवन से ही वे मेहनती और संकल्पशील स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने बहावलपुर और मुरीदके (पाकिस्तान) में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस अदम्य साहस और पराक्रम के लिए उन्हें वीर चक्र से अलंकृत किया गया है।

 

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यापीठ संस्थान के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा और इंजीनियर रविंद्र अवस्थी ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि –

“आर्शवीर ने न केवल अपने परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे राष्ट्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस वीरता से विद्यापीठ परिवार भी गौरवान्वित और आत्मसम्मानित महसूस कर रहा है।”

आर्शवीर की इस वीरता ने न सिर्फ हिमाचल बल्कि पूरे देश को गर्वित कर दिया है।