पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के नेतृत्व में तेज हुआ जनसंपर्क, अरिकेश जंग के समर्थन में माहौल मजबूत

0
30

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के नेतृत्व में तेज हुआ जनसंपर्क, अरिकेश जंग के समर्थन में माहौल मजबूत

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने जनसंपर्क अभियान को धार देते हुए गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की।

ग्राम क्यारदा और सैनवाला में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान चौधरी किरनेश जंग ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिला।

जनसंवाद के दौरान क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने आगामी जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 9 पातलियों से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अरिकेश जंग के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए सही नेतृत्व का चयन जरूरी है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे चुनावी माहौल और भी गरमा गया है।