वार्ड 12 में मजबूत हो रही वीनू सैनी की दावेदारी, “सिलाई मशीन” को मिल रहा जनसमर्थन

0
114

वार्ड 12 में मजबूत हो रही वीनू सैनी की दावेदारी, “सिलाई मशीन” को मिल रहा जनसमर्थन..

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरीं वीनू सैनी पत्नी अनुपम सैनी (पुत्र ओम जी) को वार्ड के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनका चुनाव चिन्ह “सिलाई मशीन” है।वीनू सैनी ने रविवार को डोर टू डोर जाकर प्रचार कर अपने पक्ष में वोट की मांग की।

वीनू सैनी का सरल स्वभाव, मृदभाषी व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों के बीच खास पहचान दिलाई है। वीनू सैनी का परिवार लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। यही वजह है कि वार्ड के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं खुलकर उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वीनू सैनी जमीन से जुड़ी हुई उम्मीदवार हैं, जो वार्ड की समस्याओं को समझती हैं और उनके समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहती हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान वीनू सैनी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। वार्डवासियों का मानना है कि क्षेत्र को एक ऐसी प्रतिनिधि की जरूरत है, जो विकास के साथ-साथ लोगों की आवाज को भी मजबूती से उठाए।

वहीं वीनू सैनी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका चुनाव चिन्ह “सिलाई मशीन” है। उन्होंने कहा कि यदि वार्ड की जनता उन्हें आशीर्वाद और समर्थन देती है, तो वह क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगी।