जो कहा था, वो करके दिखाया — कुलदीप चौधरी फिर उतरे मैदान में, वार्ड 13 को दिलाई राहत

0
34

जो कहा था, वो करके दिखाया — कुलदीप चौधरी फिर उतरे मैदान में, वार्ड 13 को दिलाई राहत..

हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब

नगर परिषद चुनाव के बाद वार्ड नंबर 13 बैंक कॉलोनी में बारिश से पैदा हुई जलभराव की गंभीर समस्या के बीच कुलदीप चौधरी एक बार फिर अपने वादों पर खरे उतरते नजर आए। भारी बारिश के चलते इलाके में पानी भर गया था, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया था।
जैसे ही समस्या की सूचना मिली, कुलदीप चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए जेसीबी मशीन और सफाई कर्मचारियों को बुलाकर हालात को संभालने में जुट गए। जांच में सामने आया कि सीवरेज ब्लॉक होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही थी। टीम ने मौके पर ही ब्लॉकेज को ठीक किया, जिसके बाद जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो गई।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और कुलदीप चौधरी की तत्परता की सराहना की। लोगों का कहना है कि चुनाव के बाद भी उनका इस तरह से मौके पर पहुंचना यह दर्शाता है कि वे सिर्फ वादे नहीं करते, बल्कि उन्हें निभाना भी जानते हैं।
इस दौरान कुलदीप चौधरी ने सफाई कर्मचारियों का भी विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में सफाई कर्मचारी हर वक्त तैयार रहते हैं और उनकी मेहनत ही शहर को समस्याओं से राहत दिलाती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दिल से धन्यवाद देते हुए उन्हें सलाम किया।
संदेश साफ है — कुलदीप चौधरी सिर्फ नेता नहीं, बल्कि जनता के साथ खड़े रहने वाले जनसेवक हैं।