सिरमौर जिला में 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित होगी ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’- सुमित खिमटा

5
796

सिरमौर जिला में 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित होगी ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’- सुमित खिमटा

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में आगामी 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2023 तक ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की जायेगी। संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा इस यात्रा के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के अनुभवों को भी सांझा किया जायेगा।
उपायुक्त आज शुक्रवार को नाहन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुमित खिमटा ने बताया संकल्प यात्रा के दौरान सभी विकास खंडों की दो-दो पंचायतों संकल्प यात्रा आयोजित की जायेगी। इस आयोजन में पंचायती राज संस्थानों, आशा वर्करों तथा स्वयं सहायता समूहों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में संचालित सभी केन्द्र प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को प्रदान की जायेगी।
उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, उप निदेशक कृषि डा. राजेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डा. विजय हमलाल के अलावा जल शक्ति, पशुपालन, शिक्षा तथा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

5 COMMENTS

  1. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

  2. You actually make it seem so easy with your presentation but I find this matter to be really something which I think I would never understand. It seems too complex and extremely broad for me. I’m looking forward for your next post, I will try to get the hang of it!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here