पातलियों वार्ड बना हॉट सीट, सुखराम चौधरी के भतीजे vs किरनेश के बेटे के बीच सीधा मुकाबला…

0
84

पातलियों वार्ड बना हॉट सीट, सुखराम चौधरी के भतीजे vs किरनेश के बेटे के बीच सीधा मुकाबला…

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं और हर वार्ड में प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। इसी बीच जिला परिषद का पातलियों वार्ड इस बार की सबसे चर्चित और हॉट सीट बनकर उभरा है।

इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, क्योंकि यहां पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी के भतीजे और पूर्व विधायक किरनेश जंग के बेटे के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही परिवारों का क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक प्रभाव रहा है, जिससे यह चुनाव और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है।

दोनों प्रत्याशी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और जनता से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। समर्थकों के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिससे साफ है कि यह मुकाबला आखिरी समय तक कड़ा रहने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पातलियों वार्ड की जनता किस पर भरोसा जताती है और किसके सिर जीत का ताज सजता है।