पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.53 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
20

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.53 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार..

हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब।
जिला सिरमौर पुलिस की थाना पांवटा साहिब टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2.53 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से पैदल गर्ल्स स्कूल की ओर स्मैक/हेरोइन लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली।

पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम निशु सैनी पुत्र सुरेंद्र, निवासी गांव क्यारदा, डाकघर मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.53 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS Act के तहत थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।