पांवटा साहिब में ट्रैफिक नियमों की सख्ती, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कसा शिकंजा

0
620
{"remix_data":[],"source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

पांवटा साहिब में ट्रैफिक नियमों की सख्ती, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कसा शिकंजा

पांवटा साहिब में बिना नंबर प्लेट और बिना कागजात वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। IPS/SDPO अदिति सिंह के दिशा-निर्देशों पर पुलिस थाना पांवटा साहिब और यातायात शाखा ने विभिन्न टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 39 चालान किए गए, जिनमें 25 चालान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के थे।

माजरा, पुरुवाला और शिलाई पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग के लिए नाके लगाए। इन क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान कुल 21 चालान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किए गए।

इस तरह, पूरे सब-डिवीजन में कुल 60 चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह की मुहिम जारी रहेगी ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।