निवर्तमान पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी करेंगी शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

0
122

आज होगा ‘जय श्री राम श्री हनुमान चौक’ का उद्घाटन, शाम 5 बजे कार्यक्रमनिवर्तमान पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी करेंगी शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में नव-नामित “जय श्री राम श्री हनुमान चौक” का उद्घाटन आज शाम 5 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी के करकमलों द्वारा चौक का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।
प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोग और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में इस समारोह में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में गोरखुवाला चौक का नाम बदलकर “जय श्री राम श्री हनुमान चौक” रखा गया है। इसके बाद अब औपचारिक रूप से उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे इस चौक को नई पहचान मिलेगी।
यह चौक क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से कई प्रमुख मार्ग विभिन्न गांवों को जोड़ते हैं। ऐसे में उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
समिति से जुड़े लोगों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस अवसर को सफल बनाने की अपील की है।