खोदरी माजरी पंचायत में उपप्रधान पद पर कांटे की टक्कर, हर्ष तोमर बने मजबूत दावेदार…
माजरी पंचायत में उपप्रधान पद को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बार पंचायत चुनाव में युवा, शिक्षित और ऊर्जावान उम्मीदवार हर्ष तोमर की एंट्री ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है।
गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच बना चुके हर्ष तोमर को पंचायत वासियों का जबरदस्त समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। लोग उनकी साफ-सुथरी छवि, विकासवादी सोच और शिक्षा को लेकर उनके विजन की खुलकर सराहना कर रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान हर्ष तोमर लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे पंचायत में पारदर्शिता, विकास कार्यों में तेजी, बेहतर सड़क, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा जनता को दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पंचायत की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे खोदरी माजरी पंचायत को विकास और प्रगति की नई पहचान दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
हर्ष तोमर की बढ़ती लोकप्रियता को उस समय और मजबूती मिली जब पूर्व पंचायत प्रधान बबीता देवी ने खुलकर उनके समर्थन का ऐलान किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस समर्थन से पंचायत के चुनावी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और मुकाबला अब पहले से कहीं अधिक दिलचस्प हो गया है।
बढ़ते जनसमर्थन और जनता के उत्साह को देखते हुए यह साफ नजर आ रहा है कि खोदरी माजरी पंचायत का चुनाव इस बार बेहद कांटे की टक्कर वाला होने जा रहा है, जहां हर्ष तोमर एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए है।



