Tirupati Group को तीसरी बार मिला ‘Great Place To Work’ प्रमाणन

0
19803

Tirupati Group को तीसरी बार मिला ‘Great Place To Work’ प्रमाणन..

Tirupati Group को इस वर्ष एक बार फिर प्रतिष्ठित ”Great Place To Work’ का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह सम्मान कंपनी को लगातार तीसरी बार मिला है, जो तिरुपति ग्रुप में कर्मचारियों के लिए सकारात्मक कार्य संस्कृति, आपसी सहयोग और उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक है।

तिरुपति ग्रुप के डायरेक्टर्स अशोक गोयल, अरुण गोयल, दीपक गोयल तथा HR head मंजीत कुमार ने इस अवसर पर कहा कि लगातार तीसरी बार Great Place To Work
में मान्यता दी गई है जोकि तिरुपति ग्रुप के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे कर्मचारियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति उनके विश्वास का परिणाम है। हमेशा से ही ग्रुप से जुड़े हर व्यक्ति सशक्त और सुरक्षित महसूस करें इस तरह का माहौल बनाने को प्राथमिकता दी है।

‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ एक वैश्विक संस्था है, जो विभिन्न संगठनों का मूल्यांकन उनके कार्यस्थल की संस्कृति, कर्मचारियों की संतुष्टि और समग्र कार्य के आधार पर करती है। यह प्रमाणन उन संगठनों को दिया जाता है, जो अपने कर्मचारियों को बेहतरीन माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं।

गौरतलब है कि तिरुपति ग्रुप एक अग्रणी CDMO कंपनी है, जो Pharma, Nutra, Aayurveda, उत्पादों का निर्माण करती है। कंपनी अपने कर्मचारियों के कल्याण और विकास को प्राथमिकता देती है, जिसके कारण यह एक प्रेरणादायक और सशक्त कार्यस्थल के रूप में जानी जाती है।