SIRMAUR जिला के सभी शिक्षण संस्थान 24 अगस्त को भी बंद रहेंगे-सुमित खिमटा..

0
830

SIRMAUR जिला के सभी शिक्षण संस्थान 24 अगस्त को भी बंद रहेंगे-सुमित खिमटा..

हिमाचल लाइव/नाहन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला दंडाधिकारी सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला के समस्त सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों  को 24 अगस्त 2023 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश मौसम विभाग द्वारा जिला में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के दृष्टिगत बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जारी किए गए हैं।

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी व निजी महाविद्यालय, स्कूल, प्री स्कूल, आंगनवाड़ी आईटीआई तथा अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान 24 अगस्त 2023 को बंद रहेंगे।