Tuesday, August 12, 2025
spot_img
Home Blog Page 12

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री से भेंट की..

5

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री से भेंट की..

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न लम्बित मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने शानन जल विद्युत परियोजना के पट्टे की अवधि पूर्ण हो जाने पर इसके अधिकार राज्य सरकार को वापिस दिलवाने तथा इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए केंद्रीय मंत्री सेे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बीबीएमबी के पास कई वर्षों से लम्बित बकाया राशि को शीघ्र जारी करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लम्बित राशि न मिलने केे कारण राज्य को भारी नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पीति में मेगा सोलर पार्क के लिए भी सहायता का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा” संस्था की वार्षिक बैठक: संरक्षक और अध्यक्ष के रूप में नई नियुक्तियाँ

1

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा” संस्था की वार्षिक बैठक: संरक्षक और अध्यक्ष के रूप में नई नियुक्तियाँ

अशोकेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र वर्मा, तथा विवेक गुप्ता को “मेरा गांव मेरा देश एक सहारा” संस्था के मुख्य संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। पुष्पा खंडूजा को एक बार फिर से अध्यक्ष चुना गया है।

“मेरा गांव मेरा देश एक सहारा” संस्था की वार्षिक बैठक खुशियों का बैंक माजरा में संस्था के डायरेक्टर डॉ. अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अशोकेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र वर्मा, तथा विवेक गुप्ता को मुख्य संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।

आगामी वर्ष के लिए कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें नरेन्द्र सैनी को संयोजक, पुष्पा खंडूजा को अध्यक्ष, रामलाल और मनजीत सिंह बंगा को उपाध्यक्ष, नीरज बंसल को महासचिव, हरीश को सचिव, ललित वर्मा को कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार को सहकोषाध्यक्ष, नीरज गुप्ता को मुख्य सलाहकार, गिरीश कांत को मीडिया प्रभारी, तरुण खन्ना और अमित कुमार को कानूनी सलाहकार, और प्रदीप कुमार, चरण सिंह, वीरेंद्र, गुरिंदर, शिवानी, दुर्गेश गर्ग, और मुकेश बंसल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

संस्था ने निर्णय लिया कि हर जिले में एक टीम बनाई जाएगी जो जरूरतमंद लोगों की सहायता करेगी। स्थापना दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसमें इलाके के समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा और “खुशियों का घर” का शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें असहायों के रहने और खाने-पीने का नि:शुल्क प्रबंध होगा।

संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं में “मेरा गांव मेरा देश हो हरा भरा” के लिए फरीद खान को अध्यक्ष, जागरूकता अभियान के लिए संजीव कुमार, “खुशियों का सहारा योजना” के लिए विवेक गुप्ता, “नशा मुक्ति अभियान” के लिए डॉ. अनुराग गुप्ता, “एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर अभियान” के लिए पुष्पा खंडूजा, “स्वच्छ सुंदर गांव” के लिए नीरज बंसल और अमित कुमार, तथा खेल और शिक्षा गतिविधियों के लिए तरुण खन्ना को जिम्मेदारी दी गई।

अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने इस वर्ष की सभी गतिविधियों के बारे में सदस्यों को अवगत करवाया और आगामी योजनाओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया और लोगों से अपील की कि वे संस्था से जुड़कर असहाय लोगों के चेहरे पर खुशियां बांटें।

नवयुवक मंडल सालवाला ने किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

नवयुवक मंडल सालवाला ने किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

नवयुवक मंडल सालवाला के युवाओं ने पर्यावरण को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भगानी जॉन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान और गेस्ट ऑफ ऑनर विशाल चौधरी ने भाग लिया।

### पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य

मीडिया से बात करते हुए प्रदीप चौहान ने बताया कि नवयुवक मंडल का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं है, बल्कि इन पौधों की देखभाल करना भी है। पौधों में पानी देने, पशुओं से बचाने और मौसम की मार से सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे पर्यावरण में ताजगी बनी रहती है और यह पहल गांव को हरा-भरा बनाए रखने में सहायक होगी।

भारत विकास परिषद ने सिविल अस्पताल #Paonta को दान किए तीन #AC

भारत विकास परिषद ने सिविल अस्पताल #Paonta को दान किए तीन #AC

आज भारत विकास परिषद की पांवटा साहिब शाखा ने सिविल अस्पताल को तीन उच्च गुणवत्ता वाले एसी दान किए। यह पहल सेवा और समर्पण के प्रकल्प के अंतर्गत की गई है।

जिसका उद्देश्य तपती गर्मी के मौसम में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत प्रदान करना है।

भारत विकास परिषद का मुख्य ध्येय भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, राष्ट्रीय, और आध्यात्मिक विकास शामिल हैं।

परिषद सम्पन्न वर्ग को समाज की सेवा के लिए प्रेरित करती है और सेवा एवं संस्कार के माध्यम से निर्धन लोगों एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, सचिव नीरज उदवानी, उपाध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता, हरविंदर कुमार, डॉ. संजीव सहगल, डॉ. प्रवेश सबलोक, डॉ. राजीव गुप्ता, अमित भटनागर, पियूष बिश्नोई, प्रवीण गुप्ता, राजेंद्र प्रकाश, मिनाक्षी सैनी, सर्व शक्ति भटनागर, वीना गौड़ और सिविल अस्पताल से डॉ. सुधी गुप्ता (एसएमओ इंचार्ज), डॉ. ए वी राघव (एसएमओ), अल्पना सिंगला, उर्मिल शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

एसी दान के इस कार्यक्रम से अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों और उनके परिवारजनों को गर्मी से राहत मिलेगी और उनका अनुभव भी सुधरेगा। संस्था के सदस्यों ने इस मौके पर समाज के अन्य सम्पन्न वर्गों को भी इसी प्रकार से सेवा कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

पांवटा विधायक सुखराम चौधरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी से की मुलाकात..

पांवटा विधायक सुखराम चौधरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी से की मुलाकात..

चंडीगढ़: पांवटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री और वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी से चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान सुखराम चौधरी ने केंद्र में भाजपा सरकार बनने और करनाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने पर मुख्यमंत्री नायाब सैनी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा, उन्होंने पांवटा के एक लड़के की सहायता हेतु एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। इस पत्र के माध्यम से लड़के की समस्या का समाधान कराने की अपील की गई। मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह अर्पित की श्रद्धांजलि..

पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह अर्पित की श्रद्धांजलि..

हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब की बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की और विशेष रूप से पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहे।

बैठक में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया।

पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने वीरभद्र सिंह के कार्यों और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में अद्वितीय योगदान दिया।

शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर छुए और उनकी नीतियों तथा आदर्शों का प्रभाव आज भी प्रदेश की प्रगति में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि वीरभद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमें पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करना होगा।

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

उनकी नीतियों से प्रदेश को नई दिशा मिली है और अब हमारा कर्तव्य है कि हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाएं और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें।

बैठक के दौरान वीरभद्र सिंह के महत्वपूर्ण कार्यों और उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्सों को भी साझा किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें एक सच्चे नेता और प्रदेश के विकास के मार्गदर्शक के रूप में याद किया।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता, अतर सिंह, मनीष तोमर, नैन सिंह, शमशेर अली, प्रदीप चौहान, तोहिद अली, मोहन सिंह, राजपाल सिंह, रफीक अली, चंद्र मोहन शर्मा, राकेश कुमार, शुभम चौधरी, शमीन, मोहसिन अली और अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सभी ने वीरभद्र सिंह के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

पांवटा साहिब में अवैध शराब के दो अलग-अलग जगह पुलिस की छापामारी

पांवटा साहिब में अवैध शराब के दो अलग-अलग जगह पुलिस की छापामारी, 

उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। पहले मामले में, माजरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुखराम, निवासी रामपुर माजरी, अपनी पशुशाला में अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखराम के कब्जे से 09 लीटर अवैध शराब बरामद की

दूसरे मामले में, पुरुवाला पुलिस को सूचना मिली कि केसरा देवी, निवासी नारीवाला, अपने घर पर अवैध शराब बेच रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों में जांच जारी है।

कुंडियों में बोरवेल शिलान्यास चौधरी किरनेश जंग ने ग्रामीणों को पानी की समस्या से दिलाई राहत

कुंडियों में बोरवेल शिलान्यास चौधरी किरनेश जंग ने ग्रामीणों को पानी की समस्या से दिलाई राहत

जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कुंडियों के गांव कुंडियों और टोका में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने बोरवेल का शिलान्यास किया।

इस ट्यूबवेल के निर्माण से इलाके के किसानों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी, जो विशेष रूप से धान की रोपाई के समय बहुत महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में धान की रोपाई शुरू हो चुकी है और पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।

चौधरी जंग ने कहा, “जब भी कांग्रेस सरकार सत्ता में रही है, तब प्रदेश ने पूरे हिमाचल सहित जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पांवटा साहिब में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।”

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान समीना बेगम, शमशेर अली काशमी, उप प्रधान नरेन्द्र सैनी, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता श्याम सिंह पुंडीर, परविंदर सिंह, विनय धीमान, वीरेंद्र रावत, पवन, असरफ अली, जावेद अली, नजाकत अली, संगत सिंह, तारीफ अली, जाहिर अली, शरण सिंह, सतविंदर सिंह, खालिक अली, जगदीश, अरविंद, गुलफाम, प्रकाश, और पवन सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो की बस दुर्घनाग्रस्त, चार की मौत अन्य घायल

हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो की बस दुर्घनाग्रस्त, चार की मौत अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की जुब्बल तहसील के तहत कुडडू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो की बस के दुर्घनाग्रस्त होने से चालक परिचालक सहित चार लोगों की मौत हो गई।

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, परिवहन निगम की बस सुबह करीब छह बजे कुडडू से गिल्टाड़ी गांव के लिए रवाना हुई। बस में चालक-परिचालक सहित सात लोग सवार थे। करीब चार किलोमीटर चलने के बाद बस पहाड़ी में ऊपर वाली सड़क से लुढक कर नीचे की सड़क पर रूकी है।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दंम तोड़ा है। तीन लोगों को उपचार के लिए रोहडू अस्पताल पहुंचा दिया है।

मृतकों में चालक व परिचालक बताए जा रहे है। एसडीएम रोहडू ने मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण का पता नहीं चला है। एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने हादसे की पुष्टी की है।