Friday, March 13, 2026
spot_img
Home Blog Page 6

Annual Function, सालवाला स्कूल में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति से भावुक हुआ माहौल..

Annual Function, सालवाला स्कूल में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति से भावुक हुआ माहौल..

होनहार छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे चौधरी किरनेश जंग

हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय सालवाला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम रहा।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और गरिमा का संचार हुआ।

वरिष्ठ अतिथि के रूप में डोबरी सालवाला पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में भंगानी जॉन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान भी शामिल हुए।

विद्यालय के छात्रों ने गणेश वंदना और राष्ट्रीय गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर, “देश मेरा रंगीला” गीत पर नन्ही बच्चियों की प्रस्तुति और नौवीं कक्षा के छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम देशभक्ति गीत संदेशे आते हैं पर सभी को भावुक कर दिया।

क्यों भावुक हुए वार्षिक परितोषी वितरण समारोह के दौरान सालवाला स्कूल में अभिभावक…https://www.facebook.com/share/v/19d3X1WwKC/

चौधरी किरनेश जंग ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा और संस्कारों का महत्व समझाया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में होनहार छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए 1th क्लास से 10th क्लास के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन क्षेत्र के शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास का प्रतीक बनकर उभरा।

रणजीत चौधरी, प्रेम प्रधान, प्रदीप चौहान, कर्नल जगत चौहान, जगदीप चौधरी, कुलदीप चौधरी, आशिष चौधरी, विशाल चौधरी, प्रसान्त चौधरी, तरुणदीप चौधरी, बलबीर, नैन सिह, मुजाता शर्मा, प्रधानाचार्य ज्ञान चन्द रायजादा, सुखा धीमान, सैना देवी, भाषा देवी
मीरा देवी, रूपेन्दर कुमार, जीत सिंह, अंतर सिंह, देवीन्दर शर्मा, मुन्शी कपूर मीन, चन्दन सिंह, खत्री राम किशन, सुरेश चौहान, गुमान सिंह,कल्याण सिंह, लायक राम आदि लोग उपस्थित थे

इस दिन पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की इस पंचायत में आयोजित होगा प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम

इस दिन पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की इस पंचायत में आयोजित होगा प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम..

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के अंतर्गत के उप मंडलाधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत मुगलावाला करतारपुर में दिनांक 24 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे प्रशासन गांव की ओर कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभागाध्यक्षों द्वारा आम-जन की समस्याओं का निपटारा मौक़े पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को घर-द्वार पर सुविधा प्रदान करके उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

उन्होंने उपमंडल पांवटा साहिब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत मुगलावाला करतारपुर पहुँचे ताकि विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

पांवटा साहिब के धारटीधार के अंशुमन शर्मा का U-14 सिरमौर क्रिकेट टीम में चयन

53

पांवटा साहिब के धारटीधार के अंशुमन शर्मा का U-14 सिरमौर क्रिकेट टीम में चयन

धारटीधार के बिरला गांव के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अंशुमन शर्मा ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए U-14 जिला सिरमौर क्रिकेट टीम में स्थान प्राप्त किया है। उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

अंशुमन के इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बिरला गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनके रिश्तेदार, दोस्त, और क्षेत्रवासी उन्हें बधाई दे रहे हैं। अंशुमन ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

यह चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अंशुमन की सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और खेलों में उनकी रुचि बढ़ेगी।

 

24 दिसंबर को इस पंचायत में आयोजित होगा प्रशासन गांव की ओर कार्यकम- एसडीएम

24 दिसंबर को इस पंचायत में आयोजित होगा प्रशासन गांव की ओर कार्यकम- एसडीएम

उप मंडलाधिकारी (ना०) कफोटा राजेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल कफोटा की ग्राम पंचायत कोड़गा में दिनांक 24 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे प्रशासन गांव की ओर कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें विभागाध्यक्षों द्वारा आम-जन की समस्याओं का निपटारा मौक़े पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूर दराज़ क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर सुविधा प्रदान करके उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

उन्होंने उपमंडल कफोटा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत कोडगा पहुँचे ताकि विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीपलीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीपलीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

जिला सिरमौर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीपलीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिससे उनके उत्साह को नई ऊंचाई मिली। चौधरी किरनेश जंग ने अपने संबोधन में शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

समारोह में रीना कुमारी, सुभाष शर्मा, प्रदीप चौहान, सरिता शर्मा, जुगल किशोर, जाहिद हुसैन, कर्म अली (उप-प्रधान और SMC अध्यक्ष), श्याम चंद शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), अजय गुप्ता (BRCC माजरा अध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार (केंद्रीय मुख्य शिक्षक), और भूपेंद्र कुमार (सेवानिवृत्त हेड मास्टर) समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस आयोजन ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद और सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन और प्रोत्साहन के महत्व को रेखांकित किया। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय और संवाद को भी प्रोत्साहित किया।

सिरमौर में इन जगहों पर आंगनवाड़ी सहायिका के 4 पदों के लिए 30 दिसम्बर तक करें आवेदन-सीडीपीओ

सिरमौर में इन जगहों पर आंगनवाड़ी सहायिका के 4 पदों के लिए 30 दिसम्बर तक करें आवेदन-सीडीपीओ

नाहन, 20 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना व पाव मिनी में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 4 पद भरे जायेंगे। इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 30 दिसम्बर, 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई में जमा करवा सकते हैं।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 जनवरी, 2025 को उपमण्डलाधिकारी शिलाई के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जायेंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना के लिए आवेदन कर्ता ग्राम पंचायत क्षेत्र नाया, रास्त व नावना भटवाड़ की सामान्य निवासी होनी चाहिए, जबकि आंगनबाडी केंद्र पाव मिनी के लिए आवेदक केवल आंगनबाडी केंद्र के फीडर एरिया से ही सम्बंधित होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष, आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, प्रार्थी का आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।

शेयर बाजार और निवेश विकल्प विषय पर ज्ञानवर्धक और प्रेरक व्याख्यान आयोजित

36

शेयर बाजार और निवेश विकल्प विषय पर ज्ञानवर्धक और प्रेरक व्याख्यान आयोजि

हिमाचल लाइव/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के वाणिज्य विभाग ने प्राचार्य डॉक्टर विभव कुमार शुक्ला की अध्यक्षता व दिशा निर्देश में “शेयर बाजार और निवेश विकल्प” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में सीए लालजी अग्रजीत द्वारा “शेयर बाजार और निवेश विकल्प” विषय पर एक ज्ञानवर्धक और प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें कई वरिष्ठ शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सीए लालजी अग्रजीत जो वित्त और निवेश के क्षेत्र में एक अनुभवी विशेषज्ञ हैं, ने शेयर बाजार की बारीकियों, वित्तीय साक्षरता के महत्व और वर्तमान आर्थिक परिवेश में उपलब्ध विविध निवेश अवसरों पर अपने अनुभव सांझा किए।

सत्र के दौरान छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और व्यावहारिक निवेश रणनीतियों और वित्तीय सेवाओं में करियर के अवसरों को लेकर कई सवाल पूछे। सीए अग्रजीत ने उनके सवालों का समाधान करते हुए उन्हें अनुशासित तरीके से बचत और निवेश की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वही डॉक्टर डी.एस. तोमर ने सीए लालजी अग्रजीत का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्याख्यान ने छात्रों को महत्वपूर्ण वित्तीय ज्ञान प्रदान किया और उन्हें एक नई दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने निवेशकों से अपील की कि स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से पहले निवेशकों को विस्तार से शेयर की जानकारी व उस से संबंधित जानकारी का ज्ञान ले लेना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्रों की जानकारी बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर प्रेरित भी करते है। जिससे वे अपने भविष्य के लिए बेहतर दिशा निर्धारित कर सकें।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सुलक्षणा शर्मा, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर ध्यान सिंह तोमर, प्रोफेसर पंकज यादव, प्रोफेसर हरदई ठाकुर व विभिन्न विभाग के छात्रों ने भाग लिया।

26 नवंबर को पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित

26 नवंबर को पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित

हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, पांवटा साहिब मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने जानकारी दी है। कि दिनांक 26 नवंबर 2024, मंगलवार को 132kv सब स्टेशन गोंदपुर में आवश्यक कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा।

जिसके कारण इन विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक बाधित रहेगी।

132/33/11kv सब स्टेशन गोंदपुर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी

गोंदपुर: समस्त औद्योगिक क्षेत्र 33kv फीडर: बद्रीपुर, पांवटा साहिब, पुरुवाला, सतौन, शिलाई, रामपुरघाट और नघेता मैं बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और बताया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।

दून प्रेस क्लब ने पत्रकार के निधन पर जताया शोक : विश्राम गृह में दी श्रद्धांजलि

दून प्रेस क्लब ने पत्रकार के निधन पर जताया शोक : विश्राम गृह में दी श्रद्धांजलि

शिलाई क्षेत्र के युवा पत्रकार तपेंद्र सिंह के निधन पर दून प्रेस क्लब ने आज शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर पत्रकार तेपेंदर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर प्रेस क्लब के प्रधान दिनेश ठाकुर और उपाध्यक्ष मुकेश रमोल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमने एक युवा साथी को खो दिया है। उन्होंने कहा कि तपेंद्र एक साहसी और कर्मठ पत्रकार थे, जिनकी लेखनी में हमेशा सच्चाई की आवाज़ रही। उनके जाने से पत्रकारिता जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

इस मौके पर दून प्रेस क्लब प्रधान दिनेश ठाकुर, उपाध्यक्ष मुकेश रमोल, अरविंद गोयल, पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर, अनुराग गुप्ता, सरिता गर्ग, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, तरुण खन्ना, मीडिया प्रभारी अच्छर तेजवान सहित अन्य प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

युवा पत्रकार तपेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन, पांवटा साहिब में शोक की लहर

युवा पत्रकार तपेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन, पांवटा साहिब में शोक की लहर..

पांवटा साहिब में युवा पत्रकार तपेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। 24 वर्षीय तपेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी, 3 वर्षीय बेटी और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज सुबह उन्हें आपातकालीन स्थिति में पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

तपेंद्र सिंह पांवटा साहिब से ‘हिमाचल स्टेट न्यूज़’ पोर्टल के संचालक और संपादक थे। इससे पहले वे कई समाचार पत्रों में भी कार्यरत रह चुके थे। बताया जा रहा है कि तपेंद्र सिंह, पुत्र अमर सिंह, शिलाई के किरिधार गांव के स्थायी निवासी थे और पांवटा साहिब में पहाड़ी कॉलोनी में अपने भाइयों के साथ रहते थे। उनके निधन से पत्रकार जगत, गिरिपार क्षेत्र और पांवटा क्षेत्र में गहरा शोक है।

जानकारी के अनुसार तपेंद्र पिछले काफी समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज पहले स्थानीय स्तर पर और फिर पीजीआई में भी कराया गया था। बीते एक वर्ष से वह स्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन रविवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय निवासी निका राम शर्मा ने बताया कि तपेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव किरिधार में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तपेंद्र के इलाज में उनके परिवार और भाइयों ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। युवा पत्रकार के निधन पर दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने व प्रेस क्लब अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।