कैमरे से बेखबर थे संजय कंवर, बुजुर्ग की पेंशन का पूछा हाल, इंसानियत का ये पल दिल छू जाएगा..

0
73

कैमरे से बेखबर थे संजय कंवर, बुजुर्ग की पेंशन का पूछा हाल, इंसानियत का ये पल दिल छू जाएगा..

पांवटा साहिब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी पत्रकार संजय कपूर की नजर वहां से गुजर रही एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी।

संजय कंवर अपनी सीट से उठे और बुजुर्ग महिला के पास जाकर उनका हालचाल पूछने लगे। उस समय उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि पीछे से कोई पत्रकार इस पूरे संवाद को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है।
मैं, हिमवंती मीडिया की ओर से पत्रकार अच्छर तेजवान, जब यह दृश्य देखा तो इस भावुक पल को कैमरे में कैद करने के लिए आगे बढ़ा।

बातचीत के दौरान पत्रकार संजय कंवर ने बुजुर्ग महिला से पूछा कि “आपकी पेंशन आ गई है?”
बुजुर्ग महिला ने बताया कि इस महीने अभी पेंशन नहीं आई है, लेकिन पिछले महीने पेंशन आई थी और उससे उन्हें काफी फायदा हुआ।

यह पूरा संवाद बिना किसी दिखावे के हुआ। संजय कपूर को यह पता तक नहीं था कि पीछे से कोई पत्रकार उनकी इस बातचीत को कैमरे में कैद कर रहा है।
कैमरे के सामने किया गया काम खबर बन सकता है।

लेकिन कैमरे से अनजान होकर किया गया इंसानियत का काम दिल छू जाता है।
आप भी सुनिए, बुजुर्ग महिला ने पेंशन को लेकर क्या कहा…