गोरखवाला के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन..

22
77

गोरखवाला के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन..

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरखवाला (बालाजी धाम) स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है।

इस धार्मिक आयोजन का संचालन प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति गोरखवाला तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है।

कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य श्री प्रदीप शास्त्री जी द्वारा किया जाएगा। आयोजन के तहत 27 मार्च को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।

जिसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
जानकारी देते हुए डॉ समर सिंह के पुत्र संदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन शाम 4 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था रखी गई है। कथा के अंतिम दिन विशेष पूजा, हवन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के  संपर्क करें: 9805793099, 9805354025, 7018486367, 7590002000, 9882752820

22 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here