Paonta Sahib: माजरा में हरियाणा नंबर की गाड़ी से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

0
841
Oplus_131072

Paonta Sahib: माजरा में हरियाणा नंबर की गाड़ी से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब

पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान एक वाहन से अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने हरियाणा नंबर की गाड़ी (HR37E7800) से 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (For Sale in HP Only) बरामद की।

पुलिस ने आरोपी शमीम पुत्र मोहम्मद सादिक, निवासी गांव लंका, डाकघर बराडा, तहसील साहा, जिला अंबाला, हरियाणा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। डीएसपी पांवटा साहिब ने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।