पाँवटा साहिब में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण, विधायक सुखराम चौधरी की विशेष उपस्थिति

0
345

पाँवटा साहिब में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण, विधायक सुखराम चौधरी की विशेष उपस्थिति रहे।

पाँवटा साहिब के कट्टापत्थर अमरगढ़ में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व ऊर्जा मंत्री और वर्तमान विधायक पाँवटा साहिब, सुखराम चौधरी की उपस्थिति रहे। उनके साथ भारत विकास परिषद पाँवटा साहिब और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के इस महत्वपूर्ण अभियान में हिस्सा लिया।

सुखराम चौधरी ने इस अवसर पर कहा, “हम सभी का कर्तव्य है कि हम देवी-देवताओं की इस पुण्य धरा को संवारने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें।” उन्होंने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और इस तरह के अभियानों से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने मिलकर पौधे लगाए और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। सुखराम चौधरी ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण तैयार करें।