पांवटा साहिब विधानसभा के सालवाला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, 115 आवेदनों में 93 मांगे व 22 शिकायतें दर्ज, 40 का मौके पर समाधान

पांवटा साहिब विधानसभा के सालवाला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, 115 आवेदनों में 93 मांगे व 22 शिकायतें दर्ज, 40 का मौके पर समाधान

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान- जगत सिंह नेगी

पांवटा साहिब विधानसभा के सालवाला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, 115 आवेदनों में 93 मांगे व 22 शिकायतें दर्ज, 40 का मौके पर समाधान

सिरमौर जिला का तीसरा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोबरी-सालवाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने कुल 115 आवेदन प्रस्तुत किये जिनमें 93 मांगे वह 22 शिकायतें शामिल हैं। सभी समस्याओं सहित कुल 40 का मौके पर समाधान किया गया, शेष मांग को संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जो लोगों को उनके घरद्वार के समीप उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन तथा गांव के लोगों का सहयोग अपेक्षित रहता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की गांव के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।

राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही पिछले 5 सालों के दौरान हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बदहाली के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा ने प्रदेश को 75000 करोड़ के कर्ज़ तले पहुंचा दिया, अकेले कर्मचारियों की 12000 करोड़ की देनदारियां छोड़कर गए। यही नहीं, हिमाचल प्रदेश पर भारी आपदा आई, प्रधानमंत्री ने आर्थिक पैकेज पर कोई बात नहीं की और प्रदेश को 12000 करोड़ के नुकसान के एवज में केवल 643 करोड़ की राशि ही जारी की जो नाम मात्र की है।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि आर्थिक विपन्नता के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 4500 करोड रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी किया।

यह पैकेज आपदा प्रभावित परिवारों के लिए आज वरदान सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि मकान बनाने के लिए मुआवजा 1.30 लाख रुपए से बढ़ाकर 7 लख रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही कैबिनेट में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल किया और इसके लिए पहले ही बजट में 1000 करोड़ का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार ने 2003 से कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पेंशन बहाल करके अपनी पहली और प्रमुख गारंटी को पूरा किया। इसी प्रकार महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने की दूसरी गारंटी को जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से शुरू किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 सालों में एक लाख नौकरियां प्रदान करने की गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसी वित्तीय वर्ष में सरकार न ने 20 हजार पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1200 पद भरे जा रहे हैं जिनमें 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। शिक्षा विभाग में अध्यापकों के 6000 पद भरे जा रहे हैं, राजस्व विभाग में पटवारी कानूनगो के 900 पद भरे जा रहे हैं। इसी प्रकार पेयजल वितरण की समस्या का समाधान करने के लिए जल शक्ति विभाग में 10,000 पदों को भरा जा रहा है जबकि वन रक्षकों के 2600 पद भरे जा रहे हैं।

 

सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनियां लगाई जिनमें विभागीय योजनाओं की जानकारी के अलावा विभिन्न विभागों के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। राजस्व मंत्री ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां पर आधारित प्रचार सामग्री का वितरण भी इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने संगीत के माध्यम से लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी और उनका मनोरंजन किया।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कुल 153 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है जिनमें 74 लोगों के लैब टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क दवाइयां लोगों को उपलब्ध करवाई गई। शिविर में चार आभा कार्ड तथा एक विकलांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। राजस्व विभाग द्वारा इस अवसर पर 18 इंतकाल किए गए, चार प्रमाण पत्र बनाए गए तथा सात शिकायतों का निराकरण किया गया।

पूर्व विधायक किरणेश जंग, उपायुक्त सिरमौर, सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवनीत सिंह लांबा तथा शशि कपूर और शमशेर अली, निदेशक जोगिंदरा बैंक असगर अली, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष तपेंद्र सैनी, प्रदीप चौहान भग्यानी जोन अध्यक्ष, आंज भोज अध्यक्ष हृदय राम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अली, नवयुवक मंडल सालवाला के प्रधान विनोद कुमार, पूर्व प्रधान घसीराम, दीपचंद, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, जमालुद्दीन कादरी सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

91 Thoughts to “पांवटा साहिब विधानसभा के सालवाला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, 115 आवेदनों में 93 मांगे व 22 शिकायतें दर्ज, 40 का मौके पर समाधान”

  1. Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

  2. гарантия при продаже аккаунтов покупка аккаунтов

  3. магазин аккаунтов социальных сетей заработок на аккаунтах

  4. платформа для покупки аккаунтов kupit-akkaunt-top.ru/

  5. безопасная сделка аккаунтов https://pokupka-akkauntov-online.ru/

  6. marketplace for ready-made accounts account market

  7. buy facebook business manager accounts https://buy-bm.org

  8. Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

  9. Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

  10. buy facebook advertising account trading service account trading service

  11. buy facebook advertising buy accounts account buying platform

  12. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  13. Tham gia cộng đồng game thủ tại Go88 để trải nghiệm các trò chơi bài, poker phổ biến nhất hiện nay.

Leave a Comment