पहले पंचायत और अब स्कूल भी सवाल और निशान के घेरे में..
77 बच्चों में से 56 बच्चे हुए फेल, इस स्कूल का रिजल्ट निराशाजनक..
हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में स्कूलों का रिजल्ट भले ही अच्छा रहा हो, लेकिन राजकीय उच्च विद्यालय सालवाला स्कूल का रिजल्ट बहुत ही निराशाजनक रहा है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें..
वही इस बारे में कुछ बच्चों के अभिभावकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय सालवाला स्कूल में मात्र 2 कमरे हैं। जिसमें दसवीं की कक्षा के दो सेक्शन के 77 बच्चे पढ़ते थे।
वहीं अभिभावकों ने बताया कि इन दो कमरों में केवल मात्र 20 से 22 बच्चे बिठाने के काबिल कमरे हैं इन 2 कमरों में 77 बच्चे कैसे कैसे पढ़ पाते।
इस बारे में समाजसेवी बीजेपी कार्यकर्ता विनोद चौधरी ने बताया कि 77 बच्चों में से मात्र 20 बच्चे पास हुए हैं जिसमें से एक बच्चा की कंपार्टमेंट आई है और ज्यादातर बच्चे मैथ और साइंस सब्जेक्ट में ही फेल हुए हैं।
वहीं अभिभावकों से जब बच्चों के फेल होने का कारण पूछा तो बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में ना तो मैथ का टीचर है और ना ही साइंस का यही कारण है कि जिसे स्कूल का रिजल्ट खराब आया है।
वही जब इस बारे में प्रधानाचार्य विपिन सिंह से पूछा गया उन्होंने कहा कि मेरे को स्कूल में आए हुए 5 से 6 महीने ही राजकीय उच्च विद्यालय स्कूल सालवाला स्कूल में हुए हैं। मैंने सभी बच्चों की मैथ और साइंस को पढ़ने की कोशिश की है ।



