स्कूली छात्राओं ने सिखे आत्म रक्षा के गुण

स्कूली छात्राओं ने सिखे आत्म रक्षा के गुण

स्कूली छात्राओं ने सिखे आत्म रक्षा के गुण

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा की 48 बालिकाओं ने भाग लिया। पुलिस विभाग की मुख्य आरक्षी कीर्ति ने बतौर प्रशिक्षक प्रतिभागियों को आत्म रक्षा हेतू विभिन्न प्रकार की तकनीक की जानकारी दी तथा लड़कियों की सुरक्षा संबंधी विभिन्न कानूनी जानकारी भी प्रदान की।

हिमाचल लाइव/नाहन
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास हि0प्र0 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नाहन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत किशोरियों के लिए तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल कालाआंब में किया गया।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा की 48 बालिकाओं ने भाग लिया। पुलिस विभाग की मुख्य आरक्षी कीर्ति ने बतौर प्रशिक्षक प्रतिभागियों को आत्म रक्षा हेतू विभिन्न प्रकार की तकनीक की जानकारी दी तथा लड़कियों की सुरक्षा संबंधी विभिन्न कानूनी जानकारी भी प्रदान की। इस तीन दिवसीय शिविर में प्रतिभागी लडकियों ने आत्म रक्षा हेतू विभिन्न तकनीकियों को उत्सुकतापूर्वक सिखा और उसका अभ्यास किया।

इस अवसर पर वृत पर्यवेक्षक त्रिलोकपुर सुनीता शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बेटी है अनमोल, बेटी बचाओं बेटी पढाओं, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, इंदिरा सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, विधवा पुर्नविवाह योजनाओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्राचार्य चमन सिंह, कुमारी नंदनी, सोनिया, शिवानी, तानिया महक, लक्ष्मी, अंबिका आईशा एवं अन्य लोगों के अलावा स्थानीय आंगनवाडी कार्यकर्ता नीलम व निशा कुमार उपस्थित रही।

11 thoughts on “स्कूली छात्राओं ने सिखे आत्म रक्षा के गुण

  1. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

  2. Với giao diện mượt mà và ưu đãi hấp dẫn, MM88 là lựa chọn lý tưởng cho các tín đồ giải trí trực tuyến.

  3. iwin – nền tảng game bài đổi thưởng uy tín, nơi bạn có thể thử vận may và tận hưởng nhiều tựa game hấp

  4. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

  5. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

  6. kuwin sở hữu kho game đa dạng từ slot đến trò chơi bài đổi thưởng, mang đến cho bạn những giây phút giải trí tuyệt vời.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *