अटवाल गांव में सरकारी रास्ते के विवाद पर दो गुटों में मारपीट, चार घायल

अटवाल गांव में सरकारी रास्ते के विवाद पर दो गुटों में मारपीट, चार घायल

पांवटा साहिब के अटवाल गांव में सरकारी रास्ते को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये घटना तब शुरू हुई जब रमेश चंद के घर का निर्माण कार्य चल रहा था और रास्ते से ट्रैक्टर में सीमेंट लाया जा रहा था। इस दौरान, अतर सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्य ट्रैक्टर के इंतजार में सड़क पर बैठे थे।

तभी राजेश शर्मा और उनके साथ अन्य लोग वहां पहुंचे और बहस शुरू हो गई, जो जल्दी ही हिंसक झड़प में बदल गई। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में अतर सिंह समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

12 thoughts on “अटवाल गांव में सरकारी रास्ते के विवाद पर दो गुटों में मारपीट, चार घायल

  1. iwin – nền tảng game bài đổi thưởng uy tín, nơi bạn có thể thử vận may và tận hưởng nhiều tựa game hấp

  2. Với giao diện mượt mà và ưu đãi hấp dẫn, MM88 là lựa chọn lý tưởng cho các tín đồ giải trí trực tuyến.

  3. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *