महा जनसंपर्क अभियान के दौरान सुरेश कश्यप ने कहा..
पुनः देश में मोदी सरकार बनाने के लिए जनता एक बार फिर तैयार.
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुरेश कश्यप ग्राम पंचायत कोटड़ी ब्यास, ग्राम पंचायत कुंडियों व ग्राम पंचायत जामनीवला में कार्यकर्ताओं व जनता से मिले।
इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियां व हिमाचल प्रदेश में पूर्व में रही जयराम सरकार की 5 वर्ष की उपलब्धियाँ को जनता के समक्ष रखा।
जनता वर्तमान प्रदेश सरकार बनने व उनकी 10 गारंटियों को 10 दिन में पूरा करने का भरोसा देने पर ख़ुद को ठगा महसूस कर रहीं हैं।
यहाँ की जनता पुनः देश में मोदी सरकार बनाने व प्रदेश सरकार को सबक़ सिखाने के लिए पुनः यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा कि आप सभी इतनी संख्या में आये व हमारा ज़ोरदार स्वागत किया, उसके लिए आपका हार्दिक धन्यवाद
पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की जनता पहले से भी अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को लीड देकर लोकसभा में भेजेगी।
सांसद सुरेश कश्यप व विधायक सुखराम चौधरी ने इस जन संवाद कार्यक्रम में लोगों के साथ संवाद किया व उनकी समस्याओ को सुना।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, प्रधान सुरेश कुमार, प्रधान बलबीर धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, रामप्रसाद, गगन चौधरी, चरणजीत चौधरी, राजेश चौधरी, आरिफ अली, गुलजार सिंह, धर्म सिंह, राजेश कुमार, मेहर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे




I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
iwin – nền tảng game bài đổi thưởng uy tín, nơi bạn có thể thử vận may và tận hưởng nhiều tựa game hấp
iwin – nền tảng game bài đổi thưởng uy tín, nơi bạn có thể thử vận may và tận hưởng nhiều tựa game hấp
专业构建与管理谷歌站群网络,助力品牌实现全域流量的强势增长。谷歌站群
kuwin sở hữu kho game đa dạng từ slot đến trò chơi bài đổi thưởng, mang đến cho bạn những giây phút giải trí tuyệt vời.
Tham gia cộng đồng game thủ tại Go88 để trải nghiệm các trò chơi bài, poker phổ biến nhất hiện nay.
采用高效谷歌外推策略,快速提升网站在搜索引擎中的可见性与权重。谷歌外推