श्री हनुमान जन्मोत्सव पर पांवटा साहिब में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, सुबह 9 बजे से होगा शुभारंभ..
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 अप्रैल, बृहस्पतिवार को पांवटा साहिब में एक दिव्य और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के रामभक्तों और सनातन धर्म के अनुयायियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यह शोभा यात्रा हरिपुर टोहाना ग्राउंड से प्रातः 9:00 ब कीजे शुरू होकर शिवपुर, फूलपुर, बांगरण और पुरुवाला होते हुए हनुमान चौक से गुजरते हुए प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
यह जानकारी गौ रक्षक अशोक चौधरी के द्वारा सभी रामभक्तों और सनातनी समाज से करबद्ध निवेदन किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं और हिंदू एकता का परिचय दें।
इस अवसर पर समस्त हिंदू समाज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि सभी मिलकर भगवान हनुमान के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मना सकें।



