प्रोफेसर संतोष कुमार की पुण्यतिथि पर पौधारोपण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित..

94
529

प्रोफेसर संतोष कुमार की पुण्यतिथि पर पौधारोपण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित..

प्रोफेसर संतोष कुमार की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पांवटा विश्राम गृह में दून प्रेस क्लब, सरस संस्था, और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने प्रोफेसर संतोष कुमार के समाज के लिए किए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा, “प्रोफेसर संतोष कुमार समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज थे। उन्होंने जीवन भर जनहित के लिए संघर्ष किया और समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को उठाया। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मदन मोहन शर्मा और नाथूराम चौहान ने भी प्रोफेसर संतोष कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “प्रोफेसर संतोष कुमार गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने उन लोगों की आवाज उठाई, जिनकी आवाज कोई नहीं सुनता था। वे हमारे प्रेरणास्रोत थे और हम सभी को उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।”

इस मौके पर दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर, सरस संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गतवाल, सामाजिक कार्यकर्ता आशा तोमर, और राजेश कुमार ने भी अपने विचार साझा किए और प्रोफेसर संतोष कुमार के योगदान को सराहा।

कार्यक्रम की शुरुआत यमुना नदी के किनारे नए वन विहार पार्क में पौधारोपण से हुई, जहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और मदन मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर मुंबई से आए वेद भाषा फाउंडेशन के फाउंडर दिलीप मिश्रा भी उपस्थित रहे।

रेंज ऑफिसर मोहन सिंह, दिनेश ठाकुर, अनुराग गुप्ता, नाथूराम चौहान, प्रेम पाल, और कुलदीप गतवाल समेत अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर संतोष कुमार को नमन करते हुए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए किया गया।

94 COMMENTS

  1. Bet092, jumping in the game! My buddy recommended this, said payouts are quick. I saw a few games I like, and the site is easy to use. You should give it a try! : bet092

  2. Ee68… Not a name that immediately jumps out, but don’t let that fool ya! Could be a hidden gem. Take a peek and see if it’s got what you need. Ready to check it out: ee68

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here