Home / हिमाचल प्रदेश / 28 सितंबर को पांवटा साहिब में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी..

28 सितंबर को पांवटा साहिब में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी..

28 सितंबर को पांवटा साहिब में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी..

28 सितंबर को पांवटा साहिब में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी..

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के पांवटा साहिब मंडल में 28 सितंबर 2024 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 220 केवी सब स्टेशन गिरिनगर और 132 केवी सब स्टेशन गोंदपुर में सामान्य मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इस कारण से 132/11 केवी गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र), बतामंडी, पातलियों, 33 केवी बद्रीपुर, 33 केवी पुरुवाला, 33 केवी सतौन, 33 केवी शिलाई, 33 केवी रामपुरघाट और 33 केवी पांवटा साहिब सहित सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा, और आवश्यकता पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है। सभी उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की गई है।

 

131 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *