2.026 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार..

6
493

2.026 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब

सिरमौर जिला की पुलिस थाना माजरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोलर के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को 2.026 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान आकाश (18 वर्ष), पुत्र मनीष, निवासी माजरा, और ठाकुर (25 वर्ष), पुत्र सतपाल, निवासी माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। ये दोनों बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार थे।

पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

 

6 COMMENTS

  1. Đến với J88, bạn sẽ được trải nghiệm dịch vụ cá cược chuyên nghiệp cùng hàng ngàn sự kiện khuyến mãi độc quyền.

  2. SMbet Login is super easy to use! I have no issues with signing into the website or using any of the games. If youre looking for a new casino website with a simple log in process, I recommend SMbet. smbetlogin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here