Saturday, July 27, 2024
spot_img

यमुना नदी में लगातार बच्चों को तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन जारी..

यमुना नदी में लगातार बच्चों को तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन जारी..

हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में मानसून अभी पूरी तरह गया नहीं है। कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी नालों में अभी भी पानी का स्तर काफी ज्यादा है।

5-6 दिन से लगातार काफी गर्मी महसूस की जा रही है जिसके चलते लोग नदी नालों में नहाने के लिए उतर रहे हैं।

बता दे कि विकास नगर का एक 9 साल का मासूम बच्चा अपने दोस्तों के साथ यमुना में नहाने उतरा था, लेकिन वापस नहीं लौटा। हालांकि बच्चे की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम लगातार यमुना नदी में सर्च अभियान चलाए हुए हैं लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार पहाड़ी गली निवासी संदीप अपने दोस्तों के साथ रविवार शाम के समय यमुना नदी के तट पर नहाने गया था। जब संदीप शाम तक वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की।

इसी दौरान यमुना नदी के किनारे जब परिजन बच्चे को ढूंढते हुए पहुंचे तो उन्हें वहां से उसके कपड़े बरामद हुए। हालांकि अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि संदीप के साथ कौन-कौन अन्य बच्चे यमुना में नहाने उतरे थे। ऐसे में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से पुलिस पूछताछ कर रही है साथ ही सर्च अभियान भी चलाया हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,810FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles