पांवटा साहिब में भाजपा की बड़ी रणनीति, मेगा ड्राइव के दौरान 200 नए सदस्य बने, क्या है इसके पीछे की वजह?

0
671
{"remix_data":[],"source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को पूर्ण गति देने के लिए सोमवार को पांवटा साहिब में मेगा ड्राइव चलाया गया।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गुरु गोविन्द सिंह डिग्री कॉलेज, आई०टी०आई० पांवटा साहिब विभिन्न जीमो सहित खेल मैदानो में जन-मानस की सदस्यता करवाई गई।

साथ ही पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने पर बल दिया। निर्धारित समय तक लक्ष्य को पूरा कर आगामी चुनाव में पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी।

जिलाअध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने कहा कि आज सोमवार को सदस्यता अभियान में कुल 200 नए लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान मण्डल भाजयुमों अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने बताया कि अभी तक मण्डल पांवटा साहिब में लगभग 15000 को भारतीय जनता की पूर्ण पता व फ़ोन न० के साथ सदस्यता ग्रहण करवायी गई हैं। आने वाले आगामी दिनों में इसे ओर बल दिया जायेगा।

मेगा ड्राइव में भाजमुयों जिलाध्यक्ष रणबीर ठाकुर , भाजमुयों मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, भाजयुमो मंडल महामंत्री तरणजीत गिल, उपाध्यक्ष संयम गुप्ता सहित भाजयुमो सदस्य हितेंदर कुमार, पवन पटियाल, अनिल चौधरी,कृष्ण ठाकुर,हर्ष चौधरी आदि उपस्थित रहे।