द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई-मेन 2025 में मचाई धूम

0
822

 

हिमाचल लाइव/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्रों ने जेईई-मेन 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में उत्साह और हर्ष का माहौल बना हुआ है।

उल्लेखनीय प्रदर्शन:

  • शौर्य राघव – 98.17%
  • अनुभव गर्ग – 97.82%
  • अयान चौहान – 97.03%
  • केशव गुप्ता – 92.62%

इन विद्यार्थियों की सफलता उनके कठोर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल की उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति का प्रमाण है।

विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। वहीं, स्कूल प्रबंधन निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग और निदेशक गुरमीत कौर नारंग ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि ये छात्र जेईई-एडवांस में भी अपनी सफलता को दोहराकर उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे।