जनता को जल्द समर्पित कर दिया जाएगा बांगरण पुल :- सुखराम चौधरी

86
837

सुखराम चौधरी ने लिया बांगरण पुल का जायजा..

 जनता को जल्द समर्पित कर दिया जाएगा बांगरण पुल :- सुखराम चौधरी

गिरी नदी पर बने बांगरण पुल का पिछले 6 महीनों से चल रहा मरम्मत कार्य का पूर्व ऊर्जा मंत्री, वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने जायजा लिया।

उन्होंने कहा की विधानसभा की समस्त जनता को बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है की बहुत जल्द ये पुल आपको पुनः समर्पित कर दिया जाएगा।

जानकारी देते हुए कहा 2021 में केंद्र की टीम से हमने पुल का निरीक्षण कराया। उसके तहत 1.10 करोड़ की राशि की DPR तैयार कर तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राशि स्वीकृत की।

इस पुल में बैरिंग लगाए गए है व पूर्णतयः पुल की मरम्मत की गई है। साथ ही पुल की क्षमता को बढ़ा कर व पुनः ठीक कर आपको समर्पित किया जा रहा है।

मुझे खेद है कि जनता को, इस पुल के मरम्मत कारण कठिनाई हुई। मैं आपको बताना चाहता हूँ कि पुल की मरम्मत अति आवश्यक थी ।

क्योंकि पुराना होने के कारण ये कभी भी ध्वस्त हो सकता था। आपको मैं पुनः सूचित करता हूं की आपको बहुत जल्द ये पुल पुनः समर्पित किया जाएगा।

भाजपा सरकार जब-जब सत्ता में आई है, तब-तब सरकार ने जनता हित में कार्य कर आमजन मानस को सुविधा पहुँचाई है।

86 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here