चौधरी किरनेश जंग ने मानपुरदेवड़ा पंचायत का दौरा किया, समस्याओं का तुरंत समाधान..

0
330
{"remix_data":[],"source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

चौधरी किरनेश जंग ने मानपुरदेवड़ा पंचायत का दौरा किया, समस्याओं का तुरंत समाधान..

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने हाल ही में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मानपुरदेवड़ा पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनका तुरंत समाधान किया।

इस दौरे में चौधरी किरनेश जंग के साथ भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, भगानी जॉन युवा कांग्रेस अध्यक्ष तोहिद अली, मानपुर देवड़ा प्रधान संदीप कुमार, सत्तार अली, डॉक्टर विक्की, विपिन शर्मा, साकिर अली, मासूम अली, मोनू सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

चौधरी किरनेश जंग ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने चौधरी किरनेश जंग की पहल की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

इस दौरे के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने यह संदेश दिया कि वे जनता के साथ हैं और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।