कर्नाटक में मोदी का मास्टर प्लान हुआ विफल, हिमाचल में जश्न जरा हट कर.. किरनेश जंग
कांग्रेस सरकार की कर्नाटक में हुई बंपर जीत, वर्ष 2024 में केंद्र में फिर बनाएगी कांग्रेस सरकार.. जंग
कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर जीत मिलने पर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच कर और लोगों में लड्डू बांटकर जीत की खुशी मनाई जा रही है।
वही पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने बयान जारी करते हुए कहा कि मोदी के मास्टर प्लान कर्नाटक की जनता के आगे फीका पड़ गया।
किरनेश जंग ने मीडिया के कैमरे ऑन होते ही कहा कर्नाटक की जनता ने अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए कांग्रेस को चुना है। यहां के लोगों ने धर्म की राजनीति को नकारा है और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस को सेवा का मौका दिया है।
उन्होंने कहा आने वाले समय में पूरे देश के लोग इसी तरह से कांग्रेस पर अपना भरोसा दिखाएंगे और वर्ष 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और लोकतंत्र की रक्षा जैसे मद्दे को ध्यान में रखकर कर्नाटक की जनता ने अपना वोट किया और कांग्रेस को सेवा का मौका दिया है। लोगों ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के जी प्रियंका गांधी के हाथ मजबूर किए हैं।
Hey there! Do you know if they make any plugins to assist with SEO?
I’m trying to get my website to rank for some targeted keywords but I’m
not seeing very good gains. If you know of any please share.
Appreciate it! I saw similar blog here: Blankets