इन जगह रहेगी बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित..
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के सब स्टेशन रामपुर घाट के तहत आने वाली बिजली लाईन पर मरम्मत कार्य किया जाना है।
जिसके चलते इस सब स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति 20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक प्रभावित रहेगी।
उपमंडल पांवटा साहिब विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गुरुदत्त चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब के सब स्टेशन रामपुर घाट के 33/11 केवी 2×6.3 एमवीए सब स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्र में जाने वाली बिजली लाइन के पास आ रहे पेड़ों की कटाई व लाइन का मरम्मत कार्य किया जाना है।
जिसके चलते रामपुर घाट सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बरोटीवाला, पट्टी नत्था सिंह क्षेत्र में 20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अतः उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा कि शटडाउन का समय मौसम की स्थिति और कई अपरिहार्य परिस्थितियों के अनुसार भिन्न हो सकता है।



