संस्था और शिक्षा क्षेत्र के सहयोग से ग्रामीण छात्रों का सशक्तिकरण

0
182

राजकीय उत्कृष्ट केंद्र पाठशाला कफोटा, शिक्षा खंड कफोटा, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में दिल्ली एवं देहरादून की दो सामाजिक संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर प्रेम एण्ड स्माईल फॉर ऑल ट्रस्ट नई दिल्ली तथा हिमेडेनट फॉउडेशन, स्माईलिंग स्कूल प्रोग्राम देहरादून ने केन्द्र पाठशाला कफोटा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं 75 बलेजर, जूते व जुराबें प्रदान की। इन दोनों संस्थाओं को पाठशाला अध्यापकों द्वारा व्यक्तिगत एंव दूरभाष द्वारा संपर्क स्थापित कर आग्रह किया गया। जिसे दोनों संस्थाओं द्वारा स्वीकार कर यह पुनीत कार्य किया गया।

इस अवसर पर पाठशाला प्रबंधन एंव छात्रों को सम्बोधित करते हुए डा. ऋतु मोहन अरोड़ा ने पाठशाला प्रबंधन एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी संस्थाएँ समाज में सकारात्मक बदलाव एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचकर विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता है, क्योंकि आज का युवा ही भविष्य में देश की दिशा और दशा तय करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित डा. आदित्य ने विद्यार्थियों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए प्रतिदिन ब्रश करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर दोनों संस्थाओं की ओर से डा. दीपिका वर्मा, डा. ऋतु अरोड़ा, अजय खट्टर, रुचि मोहन अरोड़ा, डा. आदित्य, अनुप, व तिशा तथा खण्ड़ प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र पुन्डीर, केन्द्राध्यक्ष फतेह सिंह चौहान अध्यापकों में सुरेश, बलबीर, कपिल, संगीता, खण्ड कार्यालय से मनोज राणा, वरिष्ठ सहायक ओम प्रकाश सुनीता पुन्डीर उपस्थित रहे।

पाठशाला के केंद्राध्यक्ष व खण्ड़ प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कफोटा ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। वहीं अध्यापक बलबीर सिंह ने पाठशाला की ओर से दोनों संस्थाओं का कफोटा पहुँचकर विद्यार्थियों के लिए इस सराहनीय योगदान हेतु धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इन संस्थाओं को सहयोग प्राप्त होगा ऐसी अपेक्षा की।