संधोल अस्पताल में दो डॉक्टरों की नियुक्ति, अजय ठाकुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार..

0
136

संधोल अस्पताल में दो डॉक्टरों की नियुक्ति, अजय ठाकुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार..

संधोल/मंडी,

संधोल अस्पताल में दो डॉक्टरों की नियुक्ति होने पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

अजय ठाकुर ने कहा कि संधोल क्षेत्र की जनता लंबे समय से अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग उठा रही थी। डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर क्षेत्र की युवा शक्ति और मातृ शक्ति ने भी लगातार आवाज उठाई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं संधोल की समस्या का संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया था।

उन्होंने कहा कि मात्र दो महीने के भीतर संधोल अस्पताल में दो ओर डॉक्टरों की नियुक्ति कर मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा किया है। अजय ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं, उसे धरातल पर उतारने का काम भी करते हैं।

अजय ठाकुर ने कहा कि 14 सितंबर को उनके जन्मदिवस के अवसर पर संधोल क्षेत्र को डॉक्टरों की सौगात मिलना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में दो ओर डॉक्टरों की नियुक्ति से संधोल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी तथा मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

अजय ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस कार्य से एक बार फिर साबित हुआ है कि सरकार जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क्षेत्रवासियों की ओर से भी आभार व्यक्त किया।