हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने आज हरीपुर टोहाना में गन्ने की मील का उद्घाटन किया। चौधरी किरनेश जंग का यहाँ पहुंचने पर स्थानीय किसानों ने जोरदार स्वागत किया। 
मील के खिलने से अब पांवटा साहिब के किसान हरीपुर टोहाना में अपना गन्ना बेच सकेंगे। यहां से गन्ना डोईवाला शुगर मिल को भेजा जाएगा। वही किसानों का कहना है कि अब हम गन्ने की फसल को आसानी से नजदीक बेच सकते है।
किसानों ने पूर्व विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह किसानों का दर्द भली-भांति समझते है क्योंकि वो खुद एक किसान है।
इस मौके पर शमशेर अली, तरसेम सिंह सगी भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश (चडूनी,) मजदूर नेता प्रदीप चौहान, गुरविंदर सिंह गोपी, विजेंदर सिंह, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, सुरलक्ष सिंह, मास्टर सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, दारा सिंह, सुरजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



