डोबरी सालवाला स्कूल के बच्चों को पंचायत की ओर से स्पोर्ट्स किट, हाई जंप स्टैंड भी करवाया उपलब्ध..

0
40

डोबरी सालवाला स्कूल के बच्चों को पंचायत की ओर से स्पोर्ट्स किट, हाई जंप स्टैंड भी करवाया उपलब्ध..

सिरमौर जिले की डोबरी सालवाला पंचायत के स्कूल में बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पंचायत की ओर से स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करवाई गई। इस पहल का स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने स्वागत करते हुए पंचायत प्रधान रीता देवी, उपप्रधान विनोद चौधरी का धन्यवाद किया।

इस दौरान बच्चों के लिए हाई जंप स्टैंड भी उपलब्ध करवाया गया, जिससे स्कूल के विद्यार्थियों को खेलों की तैयारी और अभ्यास में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने बच्चों को खेलों से जुड़ने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। यदि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों की ओर भी प्रोत्साहित किया जाए तो वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को नशे से दूर रखना समाज और अभिभावकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।

स्कूल प्रबंधन ने पंचायत की इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि खेल सामग्री मिलने से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।